Brand Society Hindustan News Hindi News
Www.BHARATUDAYSAMACHAR.COM
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने LG से मिलकर अपने अनशन के दसवें दिन पारित अध्यादेश लागू करने की मांग की
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलकर राजधानी में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की। श्रीमती मालीवाल ने LG से आग्रह किया कि उनके अनशन के दसवें दिन केंद्र सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को तत्काल कार्यान्वित किया जाए।
श्रीमती मालीवाल ने उन्हें बताया कि जब तक पुलिस के संसाधनों में समुचित वृद्धि नहीं होगी तथा अतिरिक्त फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना नहीं होगी, तब तक उक्त अध्यादेश महज कागज पर ही सीमित रह जाएगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि महिलाओं को न्याय प्रदान करने की दिशा में समुचित कदम उठाने हेतु आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराएं।
माननीय उपराज्यपाल ने इन मांगों पर सकारात्मक जवाब देते हुए इन चीजों को लागू करने की दिशा में समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
Post a Comment