BREAKING NEWS
?max-results="+numposts5+"&orderby=published&alt=json-in-script&callback=recentarticles1\"><\/script>");

Crime

Category 6

Category 7

Sunday, 3 June 2018

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने करोल बाग की दृष्टिबाधित रेप पीड़िता से मुलाकात की Delhi Mahila Ayog Swati Jai Hind

Brand Society Hindustan
Www.BHARATUDAYSAMACHAR.COM
Hindi News Channel

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने करोलबाग की दृष्टिबाधित रेप पीड़िता से मुलाकात की। दरियागंज स्थित डीसीपी ऑफिस में मुलाकात के दौरान पीड़िता काफी भयभीत नजर आ रही थी !

पीड़िता के अंकल द्वारा गत रात आत्महत्या किए जाने के कारण पीड़िता काफी विचलित थी.भय के कारण वह पुलिस से अपनी शिकायत भी वापस लेना चाहती थी .लेकिन स्वाति मालीवाल ने पीड़िता को सांत्वना देते हुए न्याय की लड़ाई के लिए प्रेरित किया.साथ ही, अदालत में सच बताने की सलाह दी। स्वाति मालीवाल ने पीड़िता की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया !

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने एनएबी सेंटर फॉर ब्लाइंड वूमेन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज की निदेशक शालिनी खन्ना से भी पीड़िता के संबंध में चर्चा की . शालिनी खन्ना इस मामले को अतिमहत्वपूर्ण समझते हुए पीड़िता को तत्काल भर्ती करने को तैयार हो गई हैं !

पीड़िता की पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के आलोक में  एनएबी निदेशक ने उसकी मां को संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है.स्वाति मालीवाल कल पीड़िता के परिजनों के साथ जाकर समुचित पुनर्वास योजना को अंतिम रूप देंगी!

दिल्ली महिला आयोग ने पीड़िता को मुआवजा दिलाने का मामला भी अदालत में दायर किया है, ताकि सरकारी योजना के तहत तत्काल सहायता मिल सके. इस मामले की सुनवाई 20 मई को होगी !

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने नागरिकों से पीड़िता की मदद की अपील की है। इस संबंध में

livingpositive@gmail.com पर लिखा जा सकता है।

Post a Comment

 
Copyright © 2013 BharatUdaySamachar
Powered byBlogger